Saturday, July 11, 2026
HomeCrimeमारपीट कर गाड़ी से घसीटने के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार, गाड़ी...

मारपीट कर गाड़ी से घसीटने के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार, गाड़ी भी जब्त

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। मारपीट कर गाड़ी से घसीटने के मामले में दो आरोपियों को नोखा पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि बंधड़ा निवासी राजेश जाट ने 22 मार्च 2022 को मुकदमा दर्ज करवाया कि मै व मेरे परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में शादी में जाने के लिए रवाना हो रहे थे इतने में एक कार में सुखाराम, मोहनराम, अनोपाराम जाट निवासी ग्राम खड़काली व दो अन्य व्यक्ति सभी मारपीट करने की तैयारी के साथ शराब पीये हुए आये व मेरे पास गाड़ी रोककर मेरा हाथ कसकर पकड़ लिया और तेज गति से गाड़ी चला दी। मैं गाड़ी के बराबर घसीटता रहा। जिससे मेरे हाथ पैर बुरी तरह तख्मी हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच अनुसंधान हैड कानि पप्पूलाल को दी गई व आरोपियों गिरफ्तारी हेतु नोखा थाना पर टीम गठित की गई। जिसने बुधवार को गठीत टीम द्वारा दोनो आरोपियों अनोपाराम व मोहनराम जाट निवासी खड़काली जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया है व वारदात में प्रयोग लाई गई कार को जब्त किया गया हैं। कार्यवाही टीम  में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगीड़, हैड कानि पप्पूलाल कानि पेमाराम, कानि राधेश्याम शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments