Monday, May 25, 2026
HomeCrimeसड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, अज्ञात...

सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। अज्ञात वाहन ने तेज, गफलत व लापरवाही से वाहन चला कर सड़क पर चल रहे धुपालिया गांव निवासी ताराचन्द मेघवाल को टक्कर मारी, जिस से गम्भीर चोट के कारण सात दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ते हुवे सोमवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन के खिलाफ सोमवार देर शाम को ताराचंद मेघवाल के पिता जयराम मेघवाल ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। जयराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल 2022 को रात्रि 8 बजे पीपासर रोड पर ताराचंद साईड में चल रहे था तभी सामने से एक सफेद अज्ञात बाहन तेज गति लापरवाही से चलाता हुआ आया। ताराचन्द मेघवाल के टक्कर मारी जिससे ताराचन्द नीचे गिर गया। अज्ञात वाहन अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। ताराचन्द के गम्भीर चोट आई जिसे हम ईलाज हेतु नोखा अस्पताल ले कर गये। जहां से बीकानेर ट्रोमा सेन्टर पीबीएम रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ताराचन्द पुत्र जयराम मेघवाल की 25 अप्रैल को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments