Monday, May 25, 2026
HomeCrimeमारपीट कर नकदी छीनने का आरोप, मामला दर्ज

मारपीट कर नकदी छीनने का आरोप, मामला दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज़, पांचू ।। मारपीट कर नकदी छीनने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि जांगलू निवासी भोमाराम बिश्नोई 25 को अपने बेटे संदीप के साथ पिकअप गाड़ी में कचरा भरकर पड़िहाल जोधपुर से अपने गांव जांगलू आ रहे थे। रास्ते में आंधी आने के कारण उसने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे साईंसर-भेलू रोड़ के किनारे पेट्रोल पंप के पास में रोक दी थी। रात 9 बजे एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर सांईसर निवासी सुंदरलाल बिश्नोई, श्रवणराम बिश्नोई , धरनोक निवासी महेंद्र बिश्नोई ये एकराय होकर आए और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने मोबाइल तोड़ दिया और मेरी जेब से 31,000 रुपए छीन लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments