Thursday, July 9, 2026
HomeNokhaनोखा विधायक ने लिखा हरियाणा के सीएम को पत्र, रखी मांग

नोखा विधायक ने लिखा हरियाणा के सीएम को पत्र, रखी मांग

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा ।। नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को पत्र लिखकर तुड़ी (सूखा चारा) को राजस्थान लाने की रोक हटाने की मांग की। विधायक बिश्नोई ने कहा कि इस वर्ष हमारे राजस्थान प्रदेश में विशेषकर बीकानेर जिले में चारे की भयंकर कमी है, जिसके चलते हमारे पशुधन पर खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा प्रदेश के जिला सिरसा व हिसार कलेक्टर महोदया द्वारा तुड़ी (सूखा चारा) को राजस्थान में जाने पर रोक लगा दी गई है। यही नहीं अन्य प्रदेशो से जो चारे की गाड़िया हरियाणा होकर राजस्थान आ रही है उन्हे भी बॉर्डर पर रोका जा रहा है। हरियाणा सरकार के सकारात्मक सहयोग से वर्षो से हरियाणा प्रदेश से तुड़ी व पराली (सुखा चारा) राजस्थान प्रदेश में बीकानेर में अनवरत आता रहा है। इसलिए राजस्थान प्रदेश व बीकानेर के पशुधन की रक्षार्थ आप सहानुभुतिपूर्वक विचार कर तुड़ी व पराली (सूखा चारा) पर अविलम्ब प्रतिबंध को हटाया जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments