Monday, May 25, 2026
HomeNokhaअनियंत्रित गाड़ी पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चालक सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। गजरूपदेसर निवासी भगवानसिंह ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि मेरे परिवार में तीन मई को शादी है। सोमवार को भगवंतसिंह, श्रवणसिंह व चालक करणीसिंह स्कॉर्पियों गाड़ी लेकर गांव की ढाणियों में परिवार के सदस्यों को लेने जा रहे थे। गाड़ी के पीछे चल रहे निर्मलसिंह व जितेन्द्रसिंह जा रहे थे। निर्मलसिंह ने सूचना दी कि करणीसिंह ने गाड़ी को तेजगति व लापरवाही से गाड़ी को चलाया। जिससे सामने से आ रही गाड़ी को साईड देते समय स्कॉर्पियों गाड़ी साईड में पेड़ से जा टकराई। गाड़ी में बैठे भगवंतसिंह, श्रवणसिंह व चालक करणीसिंह के गंभीर चोटे आई। घायलें को बीकानेर पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया। इस दौरान पीबीएम में भगवंतसिंह की मृत्यु हो गई। स्कॉर्पियें चालक करणीसिंह ने वाहन को तेजगति व लापरवाही से चलाया। जिससे गाड़ी पेड़ से जा टकराई व भगवंतसिंह की मृत्यु हो गई। श्रवणसिंह व चालक करणीसिंह का पीबीएम में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments