Monday, May 25, 2026
HomeNokhaपांचू गांव की घटना:- आग लगने से झोंपड़ा जलकर राख, घरेलू सामान...

पांचू गांव की घटना:- आग लगने से झोंपड़ा जलकर राख, घरेलू सामान जला

नोखा टाइम्स न्यूज़, पांचू।। कस्बे में शनिवार शाम को आग लगने से एक झोंपड़ा जल कर राख हो गया। गांव के बरकत साईं ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे पाबूसर कुआं क्षेत्र में उसके चाचा अहमद खान साईं के घर मे बने झोंपडे में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उस समय घर के लोग बाहर गए थे। सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही घर पर थे। जब तक आसपास के लोग इकठा होते। तब तक आग ने झोंपड़े को राख में तब्दील कर दिया।

ये सामान जलकर हुआ खाक:- आग में झोंपड़े में रखा दो बेटों का सामान, अलमारी, पलंग, टेबल कुर्सी सहित घरेलू सामान जल गया। इसमें जेवर, कपड़े व नकदी भी था। सूचना मिलने पर पांचू पुलिस मौके पर पहुंची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments