Monday, May 25, 2026
HomeEducationजसरासर में केजीबीवी का भवन निर्माण हेतु 3.98 करोड़ का बजट स्वीकृत

जसरासर में केजीबीवी का भवन निर्माण हेतु 3.98 करोड़ का बजट स्वीकृत

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा विधानसभा क्षेत्र के जसरासर गांव में केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) निर्माण हेतु नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने लम्बे प्रयास से 3.98 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है और टैण्डर प्रक्रिया 10 मई 2022 से शुरू हो रही है। नोखा विधानसभा क्षेत्र के जसरासर गांव में पिछले साल नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मांग व अनुशंषा पर केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) हुआ था। अब नाबार्ड आरआईडीएफ 28 में केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) भवन निर्माण हेतु 3.98 करोड़ स्वीकृत हुवे है जिसकी टैण्डर प्रक्रिया 10 मई से शुरू हो रही है। विधायक बिश्नोई ने बताया कि जसरासर में केजीबीवी स्वीकृत हुआ था। उसके बाद प्रयास करके नाबार्ड आरआईडीएफ 28 में केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) भवन निर्माण हेतु 3.98 करोड़ स्वीकृत करवाये। जिसकी टैण्डर प्रक्रिया शुरू हो रही है। जल्द ही भवन बनकर तैयार होगा।
जसरासर व आस-पास के क्षेत्र मेें अनुसूचित जाति की आबादी अधिक होने के कारण ड्राप आउट व अनामांकित बालिकाओं की संख्या सर्वाधिक है। यह विद्यालय शुरू होने से यहां की छात्राओं को आवासीय विद्यालय के माध्यम से गुणवत्तायुक्त प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध होगी। जसरासर में केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) भवन निर्माण हेतु बजट स्वीकृत करवाने पर नोखा प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तर्ड, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार जाखटिया ने विधायक बिहारीलाल बिश्नोई का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments