Thursday, July 9, 2026
HomeNokhaनोखा में सड़क हादसा:दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोग घायल,...

नोखा में सड़क हादसा:दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोग घायल, 6 रैफर

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें 6 को गंभीर अवस्था में बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहीं एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।

undefined - Dainik Bhaskar

पहली दुर्घटना मुकाम व टोल नाके के पास हुई। जहां लोक परिवहन की बस व बोलेरो कैम्पर में भिडंत हो गई। इस दौरान कैम्पर में सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें घायल जसरासर निवासी रामनिवास बिश्नोई, काकड़ा निवासी अनिल बिश्नोई, विष्णुदत्त बिश्नोई, ओमप्रकाश बिश्नोई, प्रकाश बिश्नोई को बीकानेर रैफर किया गया।

undefined - Dainik Bhaskar

वहीं दूसरी दुर्घटना कुदसू के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाईकिल सवार कुदसू निवासी रामरतन बिश्नोई को गंभीर घायल होने पर बीकानेर रैफर कर दिया गया। वहीं दुसरे सवार धरनोक निवासी पप्पूसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई।

सूचना मिलने पर नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ नोखा की बागड़ी अस्पताल पहुंचे व घायलों की जानकारी ली। पार्षद देवकिशन चांडक ने घायलों को एम्बुलेंस से बीकानेर रवाना करवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments