Monday, May 25, 2026
HomeCrimeगोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा। नोखा की हिम्मटसर रोही में गत दिनों पारावारिक रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है। सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 10 मई की अलसुबह अपनी ढ़ाणी में सो रहे रामेश्वर बिश्नोई की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल हिम्मटसर निवासी रामदिलीप पुत्र राजाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं , जो दो दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है । पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं, उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments