Monday, May 25, 2026
HomeEducationराजस्थान बोर्ड 12th साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी: साइंस में 96.53 और कॉमर्स...

राजस्थान बोर्ड 12th साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी: साइंस में 96.53 और कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल साइंस का रिजल्ट 96.53 रहा। साथ ही कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए। एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी किया। बोर्ड का यह परिणाम वेबसाइट http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है।

12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 31 हजार 956 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए। इनमें से 2 लाख 30 हजार 191 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इनमें 2 लाख 22 हजार 210 स्टूडेंट्स पास हुए। कॉमर्स के लिए 27 हजार 325 स्टूडेंट्स रजिस्टर किए गए थे। इनमें से 27 हजार 13 ने परीक्षा दी। 26 हजार 346 पास हुए।

लड़कियां फिर लड़कों से आगे रहीं

लड़कियों ने इस साल भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। साइंस में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97.57 रहा, जबकि लड़कों का 95.98 प्रतिशत रहा। कॉमर्स में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 98.62 रहा। वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 96.93 फीसदी रहा।

एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी किया।
एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी किया।

गत साल कॉमर्स का रिजल्ट 99.73 और साइंस का रिजल्ट 99.52 प्रतिशत रहा। कोरोना के कारण एग्जाम नहीं हुए। राज्य सरकार की ओर से तय किए गए फार्मूले के आधार पर प्रमोट कर रिजल्ट घोषित किया गया। इस बार एग्जाम हुए है और ऐसे में परीक्षा के बाद रिजल्ट तैयार किया गया है। साल 2020 में परीक्षा में कॉमर्स का रिजल्ट 94.49 और साइंस का रिजल्ट 91.96 प्रतिशत रहा।

इसके बाद जारी होगा 12वीं आर्टस का रिजल्ट

गत साल तीनों सब्जेक्ट (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। यह बोर्ड के इतिहास में पहली बार था। इस बार आर्टस में करीब छह लाख स्टूडेंट्स हैं। इनके रिजल्ट को लेकर भी बोर्ड की ओर से तैयारी की जा रही है। अगले सप्ताह में बोर्ड आर्टस का रिजल्ट भी जारी कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments