Monday, May 25, 2026
HomeEducationभगवान महावीर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने विज्ञान वर्ग में किया...

भगवान महावीर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने विज्ञान वर्ग में किया नोखा टॉप

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से बुधवार को घोषित कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग में भगवान महावीर सी. सै. स्कूल, नोखा के विद्यार्थी भवानी शंकर प्रजापत ने 96 प्रतिशत अंक के साथ नोखा में प्रथम स्थान तथा आयुष बिश्नोई ने 95 प्रतिशत अंक के साथ नोखा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्था प्रधान श्रवण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सदैव की भांति इस वर्ष भी संस्था का परिणाम 100 प्रतिशत रहा व सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। गत वर्ष उच्च माध्यमिक परीक्षा – 2021 में संस्था की दो छात्राओं दिशा गिडवानी व अनुसूर्या सुथार ने 100 % अंक प्राप्त किए। उनका चयन इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड के लिए हुआ है। पुरस्कार स्वरूप छात्राओं को 1-1 लाख रुपए व स्कूटी मिलेगी। विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

देखें आदर्श विद्या मंदिर स्कूल का परिणाम:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments