Monday, May 25, 2026
HomeCrimeभतीजे ने किया चाचा को ब्लैकमेल: अश्लील पोस्ट वायरल करने की धमकी...

भतीजे ने किया चाचा को ब्लैकमेल: अश्लील पोस्ट वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने व मारपीट करने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। फेसबुक पर अश्लील पोस्ट वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने व मारपीट करने की धमकी देने का आरोपी लीलाधर तापडिया को नोखा पुलिस ने आगरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि आरोपी ने 1 लाख रुपए की मांग पर परिवादी से 5000 रुपए पर प्राप्त कर चुका है।आरोपी घटना के बाद से ही लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

भतीजे ने किया चाचा को ब्लैकमेल
नोखा के सदर बाजार निवासी बृजरतन तापडिया ने 26 मई को मुकदमा दर्ज करवाया। उसका सगा भतीजा लीलाघर तापडिया 15 नवंबर 2021 को उसको फोन कर एक लाख रुपये मांगे व कहा कि रुपए नहीं दिए तो तुम्हारे लड़के उत्तम के हाथ पैर तुड़वा दूंगा।

फिर लीलाधर ने उत्तम तापड़िया के फोन पर धमकी दी कि मैंने तुम्हारे बाप को कहा कि तु एक लाख रुपए मेरे खाते में डलवा दें। नहीं तो तेरे व तेरे बाप के हाथ पैर तुड़वा दूंगा। उसके बावजूद तुमने मेरे खाते में पैसे नहीं डाले। अब देखना तुमको क्या सबक सिखाता हूं। फिर एक दिसंबर 2021 को वाट्सएप्प किया कि पैसे कि व्यवस्था नहीं कि तो तापडिया परिवार के नम्बर और डिटेल्स गैंगस्टर को दूंगा और फिर वाट्सएप्प किया कि पुलिस केस किया तो तेरे परिवार की क्या हालात होगी देखना।

मेरे फोन पर लगातार अश्लील मैसेज कॉमेन्ट व धमकिया भेज कर मुझे परेशान कर रहा है। वो मेरे से जबरिया एक लाख रुपए लेना चाहता है, नहीं देने पर सोसल मिडिया पर बदनाम करने की धमकियां देता है। पैसे नहीं देने पर उसके परिवार को मारने की धमकी के साथ मेरे व मेरे परिवार के सदस्यों की एडिट कर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देता है। लीलाधर ने पहले भी पैसों के लिए अपने पिता के साथ मारपीट की। जिसका मुकदमा भी नोखा थाने में दर्ज है। उसके कई लोगों से रुपए की मांग की नहीं देने पर घर उड़ाने की आदि आदि धमकियां दी।

आरोपी बदल रहा था लॉकेशन, आगरा से दबोचा
आरोपी लीलाधर तापडिया घटना के बाद से ही अपने निवास स्थान नोखा से गायब था। आरोपी को एक जून को आगरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी बीकानेर शहर में ब्लैकमेलिंग व रंगदारी के 4 मुकदमें दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments