Monday, May 25, 2026
HomeCrimeस्वरूपसर का मामला मृतक, मृतक के भाई ने भाभी के खिलाफ दर्ज...

स्वरूपसर का मामला मृतक, मृतक के भाई ने भाभी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला; पत्नी से तंग पति ने जहर पिया, इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा। स्वरूपसर गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा तंग परेशान करने पर जहर पीकर आत्महत्या कर ली । इस संबंध में मृतक के भाई स्वरूपदेसर निवासी गंगाराम बेलदार ओड ने उसकी पत्नी गुड्डी पर भाई को मरने के लिए उकसाने व तंग परेशान से आत्महत्या करने पर मजबूर करने का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी विकास बिश्नोई के अनुसार मृतक के भाई गंगाराम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके बड़े भाई रेवंतराम की पूर्व में मीरा से शादी हुई थी। 12 माह पूर्व मीरा की मृत्यु हो गई। रेवंतराम व मीरा से तीन लड़कियां 7 साल की मनीषा, 5 साल की माला और एक साल की निरमा हैं। रेवंतराम ने अपनी छोटी बच्चियों को देखते हुए 9 माह पूर्व गुड्डी पुत्री भीखाराम बेलदार ओड निवासी नाचना चौराहा, रामदेवरा के साथ दूसरी शादी नाता कर लिया। नाते के बाद गुड्डी स्वरूपसर में मेरे भाई रेवंतराम के साथ रहने लगी। गुड्डी घर में हमेशा लडाई-झगड़ा व गृह क्लेश करती रहती। तीनों लड़कियों को मारने या किसी अनाथालय में छोड़ कर आने की धमकियां देने लगी। हमने गुड्डी को कई बार समझाया। गुड्डी बच्चियों को गाली गलौच व मारपीट करती रहती लेकिन गुड्डी समझाने के बावजूद भी नहीं मानी और घर का माहौल भी खराब रखती जिससे मेरा भाई रेवंतराम दुखी रहने लगा। 10 दिन पूर्व गुड्डी रेवंतराम से लड़ाई झगडा कर अपनी पीहर रामदेवरा चली गई। 5-6 दिन पूर्व रेवंतराम गुड्डी को लेने अपनी गाड़ी से रामदेवरा गया तो गुड्डी ने वहा भी उसके साथ झगड़ा किया और कहा कि यदि तू तेरी बच्चियों को घर से नहीं निकालता है तो मैं तेरे साथ नही आउंगी और तू जहर खाकर कहीं मर जा और रेवंतराम की गाडी को जबरन वहां रोककर रेवंतराम को धक्के देकर वहां से निकाल दिया । 3 जून को शाम करीब 7 बजे मेरे भाई रेवंतराम ने गुड्डी के द्वारा गृह क्लेश, तंग परेशान व उसके द्वारा मरने के लिए उकसाने के कारण दुखी होकर कीटनाशक (स्प्रे) पी लिया। उसे इलाज के लिए शुक्रवार को नोखा अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेवंतराम की लाश नोखा अस्पताल की मोर्चरी रूम में रखी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments