नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। आचार्य श्री महाश्रमण के आगमन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। तेरापंथ धर्मसंघ के 11 वें आचार्य महाश्रमण सोमवार को सुबह नोखा से विहार करके अपनी धवल सेना के साथ जोरावरपुरा तेरापंथ भवन में विराजेगे। आचार्य श्री का विहार महावीर चौक, जैन चौक, नवली गेट, हनुमान धोक धोरा, चांडक भवन से तेरापंथ भवन पहुंचे। सभी जोरावरपुरा वासियों में भारी उत्साह है सभी जोर शोर की तैयारी में लेगे है। सभा अध्यक्ष भीखमचंद मरोठी, मंत्री निर्मल बुच्चा, विमलचंद बुच्चा, बाबूलाल बुच्चा, इंद्रचंद बुच्चा, सुंदरलाल बैद, राजेंद्र मरोठी, जीवराज मरोठी, ज्ञानचंद मरोठी, युवक परिषद से अध्यक्ष सुरेन्द्र बुच्चा, मंत्री सुनील मरोठी ओर युवक परिषद् की टीम पूरी जोश से लगे रही है। महिला मंडल की महिला भी पूरे जोश से लगी। आचार्य प्रवर का प्रवचन सुबह लगभग 9.30 होगा और फिर शाम को नोखा गांव की ओर विहार होगा।


