Monday, May 25, 2026
HomeCrimeस्त्री लज्जा भंग करने व पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

स्त्री लज्जा भंग करने व पॉस्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। स्त्री लज्जा भंग करने व पोक्सो एक्ट के आरोपी प्रकाश मेघवाल को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ भवानीसिंह इंदा ने बताया कि 6 मई को परिवादीया ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि 14 अप्रेल को ईंट भट्‌टा के साईड में मेरी नाबालिग पुत्री शोच के लिए गई। वहां पर घात लगाए बैठे चरकड़ा निवासी प्रकाश मेघवाल ने मेरी पुत्री को सींव के पास जाते ही पकड़ लिया व मुंह पर हाथ रखकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर खोटा काम करने की कोशिश करने लगा तो मेरी पुत्री ने रोला किया, तो मैं व मेरा पति भागे हमने भागकर दाखल मारी तो प्रकाश हमें देखकर वहां से भाग गया। वांछित अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान के तहत 5 जून को पुलिस ने डेढ माह से फरार वांछित आरोपी चरकड़ा निवासी प्रकाश मेघवाल को उनके निवास स्थान पर पुलिस टीम ने दबीश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुछताछ की जा रही है। नोखा पुलिस के वृताधिकारी भवानीसिंह इन्दा, थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एएसआई शम्भूसिंह, हैड कानि टीकुराम, कानि पुखराज, कानि विजेन्द्र की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments