Monday, May 25, 2026
HomeNokhaगाजे बाजे के साथ निकली माहेश्वरी समाज की शोभा यात्रा, लगे जयकारे-छाई रही शिव...

गाजे बाजे के साथ निकली माहेश्वरी समाज की शोभा यात्रा, लगे जयकारे-छाई रही शिव ताण्डव की झांकिया

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। महेश नवमी महोत्सव-2022 के अन्तर्गत माहेश्वरी समाज नोखा की शोभायात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकली। सभा अध्यक्ष पुरषोतम तापड़िया ने बताया कि 7 जून 2022 को सांय 5 बजे श्री कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जो नोखा के मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस श्री कृष्णमन्दिर आकर समापन हुई। शोभायात्रा में रथ, बघ्घी, ऊँट, घोड़ियों के साथ भगवान महेश की झाँकी बैंडबाजे के साथ आगे चल रही थी। पीछे महिलाओं, बच्चो व पुरुषों का काफिला भारी संख्या में चल रहा था। सभा सचिव शिवप्रकाश चाण्डक ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर मोहल्ले वासियों  द्वारा स्वागत किया व पेय पदार्थों की व्यवस्था की। पूरे रास्ते भगवान महेश के जयकारे लगते रहे। शोभायात्रा के दौरान दिल्ली से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव ताण्डव नृत्य व झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम लाहोटी ने बताया कि 8 जून 2022 को सुबह 9 बजे श्री कृष्ण मंदिर में महेश पूजन एवं शाम को 7 बजे भट्टड़ स्कूल प्राँगण में भजन संगीत संध्या, पुरस्कार वितरण व सामूहिक स्नेहमिलन होगा। जिसमें सभी समाज बन्धु शामिल होंगे।

नोखा में माहेश्वरी समाज की शोभायात्रा में सजी सजीव झांकी

नोखा में शोभायात्रा निकलते हुवे माहेश्वरी समाज के लोग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments