Monday, May 25, 2026
HomeCrimeपरीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस...

परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। सरकारी स्कूल की कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार का प्रयास करने का मुकदमा नोखा थाने में दर्ज किया गया। नाबालिग छात्रा ने मुकदमा दर्ज करवाकर बताया कि वह अपने परिवार सहित खेत में बनी ढाणी में रहती हूँ। आज से करीब 5-6 माह पूर्व में अपनी ढाणी से सुबह सरकारी स्कूल जा रही थी तो रास्ते में दुर्गापुरा निवासी रामूराम मेघवाल ने उसे अकेली देखकर रोक लिया और एक की-पेड मोबाईल देकर कहने लगो कि तू मेरे से फोन पर बाते करना। उसने फोन लेने से मना किया तो डरा धमका कर मुझे जबरदस्ती फोन पकड़ा दिया और कहा कि बात नहीं की तो जान से मारे बिना नहीं छोडूंगा और वो जब भी स्कूल से आती जाती तो रास्ते में उसे अपनी बाहों में पकड़ लेता और उसके साथ छेड़छाड व अश्लील हरकतें करता। 17 मई को वो परीक्षा देने हेतु स्कूल जा रही थी तो रास्ते में दानाराम ने उसे अकेली देकर पकड़ लिया और मुंह पर हाथ हाथ रखकर जबरदस्ती खींचते हुए खेत में सूनसान जगह पर ले गया और जबरदस्ती बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। उसने किसी तरह भाग कर अपने आपको बचाया, तो दुर्गाराम ने धमकी दी कि उक्त बात किसी को बताई तो उसे व उसके माता पिता को जान से मारे बिना नहीं छोड़ेगा। बाद में भी धमकी देता कि उसे उठाकर ले जाउंगा व जबरदस्ती सबंध बनाकर ही रहूंगा।  छात्रा के पिता जो कि मजदूरी करने बाहर गए हुए थे, जिनके घर आने पर उन्हे सारी बात बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments