Monday, May 25, 2026
HomeNokhaकिशोरी ने भूल से खा ली कीटनाशी दर्दनाक मौत

किशोरी ने भूल से खा ली कीटनाशी दर्दनाक मौत

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा उपखंड के पारवा गांव रोही में एक 17 वर्षीय लड़की ने भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पारवा निवासी नरसीराम मेघवाल की 17 वर्षीय पुत्री संजू ने कीटनाशी ‘लक्ष्मण रेखा’ का भूलवश सेवन किए जाने से उसकी तबीयत खराब हो गई, जिस वक्त लड़की ने कीटनाशक खाया था उस वक्त लड़की का पिता अपनी बहिन से मिलने देसलसर गया हुआ था। घर से फोन करके लड़की के पिता को सूचना दिए जाने पर पिता गांव पहुंचा, वहां से गाड़ी लेकर लड़की को नोखा बागड़ी अस्पताल लाए। जहां पर लड़की का प्राथमिक उपचार करके बीकानेर रैफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। पिता ने नोखा थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments