Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा की बेटी ने अपने पिता को दी किडनी: अहमदाबाद में हुआ...

नोखा की बेटी ने अपने पिता को दी किडनी: अहमदाबाद में हुआ सफल ऑपरेशन, स्थानीय संगठनों की प्रशंसा

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा की भाजपा नेत्री सरोज मरोठी की 35 वर्षीया बेटी सीमा ने अपनी जान की परवाह न कर नोखा निवासी अपने 68 वर्षीय पिता मेघराज मरोठी को अपनी किडनी डोनेट की। राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष एवं अणुव्रत समिति नोखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र चन्द मोदी ने नोखा की इस बेटी सीमा के त्याग एवं समर्पित सेवा भावना व अदम्य साहस की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होने कहा कि जैन समाज की दो बच्चों की मां एवं योगा मास्टर सीमा ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना अपने पिता को जीवन दान देकर गौरवशाली इतिहास रचा।

बेटी की सराहना
उन्होने कहा कि धन्य है ऐसे माता-पिता जिन्होंने ऐसी होनहार पुत्री सीमा को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद की जोयडस अस्पताल में 6 जून 2022 को पिता-पुत्री का सफल ऑपरेशन हुआ और दोनों की तबीयत ठीक है। मोदी ने पेंशनर समाज और अणुव्रत समिति की ओर से कुशलक्षेम पूछी और भगवान से अतिशीघ्र दोनों के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की आज घर परिवार सहित हर कोई अपने शुभकामनाएं देते हुए पुत्री सीमा के अदम्य साहस की प्रशंसा कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments