Monday, May 25, 2026
HomeCrimeशराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट कर रुपए छीने, मामला दर्ज

शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट कर रुपए छीने, मामला दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज़, पांचू।। जांगलू गांव में शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट कर रुपए छीनने का मामला शनिवार को दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार जयदेवसिंह निवासी जांगलू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि प्रार्थी की आबकारी विभाग की स्वीकृत दुकान ग्राम जांगलू में सेल्समैन का काम बलदेवसिंह के साथ करता है। सेल्समैन गत 9 जून की रात 8 बजे शराब की दुकान बन्द कर घर जाने लगा। रात्रि 10:30 बजे बाजार में रुका तो गांव के ही नगेन्द्रसिंह व नरेन्द्रसिंह आए। इनके हाथों में सरिया था। आरोपियों ने प्रार्थी को रोक लिया व शराब या पैसे देने के लिए धमकाया पैसे व शराब नहीं देने पर दोनों ने सरिए से वार करने शुरू कर दिए जिससे पीड़ित के सिर में चोट आई। शोर मचाने पर कानसिंह व मनोहरसिंह आ गए ओर बीच बचाव करने लगे। इतने में आरोपी जेब से 55 हज़ार रुपए छीन कर भाग गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments