Monday, May 25, 2026
HomeCrimeनोखा पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर को अबोहर पंजाब से किया गिरफ्तार

नोखा पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर को अबोहर पंजाब से किया गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा पुलिस ने एक मोटरसाईकिल चोर को अबोहर पंजाब से गिरफ्तार किया है। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 11 जून 2022 को सीलवा निवासी चम्पालाल नायक ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी मोटरसाईकिल 31 मई 2022 को गांव सिलवा से लेकर नोखा आया था। नोखा में रेल्वे स्टेशन के सामने एक ढाबे के पास से उसकी मोटरसाईकिल कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। नोखा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की व अज्ञात चोर की तलाश हेतु नोखा कस्बा में लगे सीसीटीवी फूटैज की चैकिंग की गई। इस दौरान साधूना निवासी राहुल वाल्मिकी हाल  नोखा ज्ञात किया। जो चोरी की वारदात करने के पश्चात पुलिस से बचने के लिए अबोहर पंजाब चला गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अबोहर पहुंच कर आरोपी राहुल को अबोहर पजांब से गिरफ्तार कर लिया व मामले में चूरायी गई मोटरसाईकिल को उसकी निशानदेही से बरामद किया गया। आरोपी से पुछताछ की जा रही है जिससे अन्य वारदात खुलने की संभावना है। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, हैड कानि ओमप्रकाश, हैड कानि खेताराम व कानि पवनसिंह की टीम ने चोर को पकड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments