Thursday, July 9, 2026
HomeNokhaपार्षद लखोटिया ने दान धर्म एवं सेवा कार्यों के साथ सादगी से...

पार्षद लखोटिया ने दान धर्म एवं सेवा कार्यों के साथ सादगी से मनाया अपना जन्म दिन

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा नगरपालिका के पार्षद राधेश्याम लखोटिया ने अपना जन्म दिन पूजा, अर्चना, दान – धर्म एवं सादगी के साथ मनाया। लखोटिया अपने हंसमुख एवं मिलनसार स्वाभाव के कारण नोखा शहर के सभी जाति धर्मों के बुजुर्गों, प्रौढ़ वर्ग तथा युवाओं सहित सभी वर्गों में प्रिय हैं। बतौर जननेता उनकी साफ़ सुधरी और बेदाग़ छवि के चलते  एवं के जन्म दिन पर उन्हें बधाई देने का दिन भर दौर चलता रहा। इसके अलावा सोशल मीडिया का प्रत्येक प्लेटफार्म लखोटिया के जन्मदिन की बधाई देने वालों की पोस्ट से भरा नज़र आया।

पार्षद लखोटिया ने भागवताचार्य कन्हैयालाल पालीवाल प्रभुप्रेमी व समाजसेवी नारायण जोशी के सानिध्य में पाँचू की श्री कृष्ण गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया। जहां गौशाला परिसर में लगी सजीव झांकिया राम दरबार, श्रीकृष्ण राधा की झांकी, हनुमानजी द्वारा पर्वत उठाने, तुलसीदास की मूर्तियों के दर्शन किये। इस अवसर पर हरिकिशन राठी का साफा पहनाकर व शौल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। ततपश्चात रिद्धिसार फाउंडेशन ट्रस्ट में बच्चों के अल्पहार व भोजन भी पार्षद लखोटिया द्वारा करवाया गया व एक जरूरतमंद परिवार को भी एक माह का राशन भी भेंट किया गया। इस अवसर पर साईं ग्रुप के एडमिन नारायण जोशी, श्याम भट्टड़, जुगल तिवाड़ी, नेमचंद तोषनीवाल, गोरिशंकर राठी, खेमचंद सोनावत, मनोज सोनी, गोपी पानेचा, पार्षद देवकिशन चांडक, विजय बिहानी, मोहित जोशी, किशन तापड़िया, प्रकाश डागा, देव पारीक, महेंद्र गोलछा, चंद्रकांत दरगड़, गोपाल चांडक, राकेश पारीक, भंवर नाई, रामस्वरूप बिशनोई, करण भूरा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments