Thursday, July 9, 2026
HomeNokhaनोखा में क्रिकेट का रोमांच शुरू; नमो क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ: सेफराज...

नोखा में क्रिकेट का रोमांच शुरू; नमो क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ: सेफराज क्लब कक्कू ने जीता उद्घाटन मुकाबला, खान क्लब को 16 रन से दी शिकस्त

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। आजादी का अमृत महोत्सव पर नमो क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन गुरुवार शाम को बाबा छोटूनाथ स्कूल के खेल मैदान में हुआ। सुभाष बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सैफराज क्लब व खान क्लब भामटसर के बीच खेला गया।

जिसमें सैफराज क्लब कक्कू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, निर्धारित 12 ओवर में 88 बनाए। वहीं 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी खान क्लब की टीम 72 रन बनाकर ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच शिव भार्गव रहे।

बता दें कि मुख्य अतिथि नोखा के समाजसेवी आत्माराम तर्ड, विशिष्ठ अतिथि मारवाड़ी युवा मंच नोखा के अध्यक्ष श्याम भादू, ओसिंया सीओ नूर मोहम्मद, श्रवण जाखड़ कुदसू की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत सुभाष बिश्नोई, रिछपाल फौजी, राजेन्द्र जाणी, प्रिंस शर्मा, मनीष, एसके शर्मा, विनोद, मनोज व गणेश ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments