Monday, May 25, 2026
HomeCrimeपरीक्षा देने जा रही नाबालिग से छेड़छाड़: नोखा पुलिस ने आरोपी को...

परीक्षा देने जा रही नाबालिग से छेड़छाड़: नोखा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जान से मारने की दी थी धमकी

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ में पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नोखा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 7 जून को 14 साल लड़की ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 17 मई 2022 को वो परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी तो तो रास्ते में दुर्गापुरा निवासी दानाराम ने उसे अकेली देखकर पकड़ लिया और जबरदस्ती खींचते हुए खेत में सूनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस दौरान नाबालिग ने भागकर किसी तरह खुद को बचाया। तो उस दौरान आरोपी ने उसे और उसके मां और पिता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी जैसलसर दुर्गापुरा निवासी दानाराम मेघवाल को नोखा से गिरफतार किया गया। आरोपी को न्यायालय पोक्सो एक्ट प्रकरण बीकानेर के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा मे केन्द्रीय काराग्रह बीकानेर भिजवाया गया। कार्रवाई में नोखा पुलिस टीम के थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, हैड कांस्टेबल बलवानसिंह, कांस्टेबल गणेश, कांस्टेबल चालक गणेशाराम शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments