Monday, May 25, 2026
HomeCrimeविवाहिता से घर में घुसकर गैंगरेप, पति को लाठी और सरियों से...

विवाहिता से घर में घुसकर गैंगरेप, पति को लाठी और सरियों से पीटा

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। लालमदेसर छोटा निवासी पीड़िता ने अपने ही गांव के तीन लोगों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और पति के साथ मारपीट करने का मामला जसरासर थाने में दर्ज करवाया है। पीड़िता ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दी कि 15 मई को पति किसी काम से बाहर गया था। रात को घर में बच्चों के साथ सो रही थी। रात 12 बजे गांव के ही रामचंद्र जाट, शंकरलाल जाट, भिंयाराम जाट घर में घुस आए। आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर तीनों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने वीडियो भी बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर बार बार दुष्कर्म करने का दबाव बनाने लगे। पति के आने पर 5 जून को पीड़िता ने उसे पूरी बात बताई तो वह 6 जून को उलाहना देने के लिए आरोपियों के पास गया। आरोपियों ने पति के साथ लाठी और सरियों से मारपीट की। हाथ तोड़ दिए, सिर पर भी चोटें आई। वह बीकानेर में पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments