Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा में शिविर आयोजित:- 85 परचून व्यापारियों को मिली राहत, लाईसेंस बनाए

नोखा में शिविर आयोजित:- 85 परचून व्यापारियों को मिली राहत, लाईसेंस बनाए

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा। नोखा के खाद्य व्यापारियों को फू लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के नियम व उपनियम की जानकारी देने, पुराने लाईसेंस का नवीनीकरण एवं नए लाईसेंस बनाने के लिए श्रीकृष्ण मंदिर में शुक्रवार को शिविर लगाया गया। खाद्य एवं परचून व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग पाणेचा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर के द्वारा एफएसएसए शाखा से फूड टीम के सहयोग से परचून व्यापारियों को फूड लाईसेंस बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परचून व्यापारियों को फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के नियम एवं उपनियम की जानकारी दी गई। इसके अलावा नए लाईसेंस बनाने एवं पुराने लाईसेंस के नवीनीकरण कर 85 लाईसेंस बनाए गए। शिविर में फूड इंस्पेक्टर महमूद अली, जिला समन्वयक महेन्द्र, सहायक कर्मचारी सुखदेव, कम्प्युटर ऑपरेटर गणेश रंगा ने सेवाऐं दी। इस अवसर पर श्यामसुन्दर बागड़ी, दिनेश सिंधी, ताराचंद भूतड़ा, देवकिशन चाण्डक, राधेश्याम लखोटिया ने व्यवस्था संभाली। मंडल अध्यक्ष बजरंग पाणेचा ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments