Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeनोखा पुलिस ने सरकारी टयूबवैलों से केबल व स्टार्टर चोरी की गेंग...

नोखा पुलिस ने सरकारी टयूबवैलों से केबल व स्टार्टर चोरी की गेंग का सदस्य को किया गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सरकारी टयूबवैलों से केबल व स्टार्टर चोरी की गेंग का सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि शुक्रवार को  जन स्वा अभि विभाग राईजेप सहायक अभियंता राजेन्द्र चौहान ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 30 जून विभाग के सहायक जेठूसिंह ने बताया कि उपखण्ड अधीन नोखागांव के नलकुप संख्या 02 के पम्प हाउस के कमरा से 30 जून 22 के आस पास एक आदमी जिसका नाम जोधपुर जिले के बासनी निवासी लक्ष्मण नायक व इसके साथ दो औरते जिनका नाम सुखी सांसी व तुलछा सांसी निवासी धिंगाणिया बास नोखा ने पम्प हाउस कमरा में अवैध रूप से प्रवेश कर टयूवेल का ज्योति मेकर स्टार्टर तथा ट्रासफार्मर से स्विच रूम तक की केबल करिब 40 मीटर तथा स्विच रुम से नलकुप तक की केबल करीब 18 मीटर काटकर चोरी कर लेकर गये। तीनो ने एकराय होकर सरकारी टयूवेल संख्या 02 नोखा गांव की चारदीवारी कुदकर पम्प हाउस के कमरा में प्रवेश कर स्टार्टर व केबल चोरी कर लगभग 25000 रुपये की सरकारी सम्पति चोरी कर लेकर गये है तथा राजकीय सम्पति का नुकसान पहुंचाया है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना टीम द्वारा घटना में वांछित जोधपुर के लक्ष्मण नायक हाल निवासी वार्ड नंबर 16 इन्द्रा कॉलोनी नोखा की तलाश कर रायसर फाटक से गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पुछताछ कर रही है। आरोपी से बोलेरो कैम्पर जब्त की है। कार्यवाही में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, हैड कानि दीपेन्द्र कुमार, कानि राधेश्याम, सोहन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments