Monday, May 25, 2026
HomeNokhaओलंपिक खेल मशाल: ओलंपिक खेल मशाल वाहन आज नोखा में करेगा प्रवेश

ओलंपिक खेल मशाल: ओलंपिक खेल मशाल वाहन आज नोखा में करेगा प्रवेश

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल मशाल वाहन बुधवार को नोखा में 5 बजे प्रवेश करेगा। कोच लक्ष्मण व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अन्तर्गत राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन 29 अगस्त 2022 को किया जाएगा।

29 मई को मशाल वाहन को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए रवाना किया गया था। जो आज नोखा पहुंचेगा। मशाल की अगवानी में नोखा उपखंड अधिकारी स्वाति गुप्ता, नगरपालिका चेयरमैन नारायण झंवर, विकास अधिकारी अभिमन्यु चौधरी, सीबीईओ माया बजाड़, जिला खेल अधिकारी कपिल मिर्धा, नोखा कोच लक्ष्मण व्यास, जुगल हटीला, छैलू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments