Monday, May 25, 2026
HomeNokhaइग्नू जून 2022 परीक्षा के असाइनमेंट जमा करवाने की अंतिम 20 जुलाई

इग्नू जून 2022 परीक्षा के असाइनमेंट जमा करवाने की अंतिम 20 जुलाई

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय नोखा में स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र  में इग्नू जून 2022 परीक्षा हेतु असाइनमेंट, प्रोजेक्ट एवं फिल्डबुक इत्यादि जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 कर दी गई है। केन्द्र के विशाल कुमार सगतानी ने बताया कि इग्नू के सत्र जुलाई 2022 में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाईन प्रवेश आवेदन पत्र भरने आरम्भ हो चुके है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 है। कोई भी व्यक्ति व विद्यार्थी इस केन्द्र के माध्यम से प्रमाण पत्र कार्यक्रम, डिप्लॉमा, बीए एवं एमए कर सकते है। बीए में छात्र अपनी इच्छानुसार ऐच्छिक विषयों का चयन कर सकते है। एमए अंग्रेजी, हिन्दी, राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विषय में कर सकते है । इसके अतिरिक्त छह माह के प्रमाण पत्र कार्यक्रम सीपीएलटी प्रयोगशाला तकनीक, सीआईटी सूचना प्रौद्यौगिकी, एवं डीसीई अंग्रेजी में रचनात्मक लेखन एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते है। यह पाठ्यक्रम ओडीएल मोड से होगें। सभी पाठ्यक्रम मान्यता प्राप्त है। अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के जरिए 31 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन फार्म भरते समय छात्र क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर 88 अध्ययन केन्द्र एलएससी मांगीलाल बागड़ी कॉलेज नोखा कोड 88054 का चयन कर सकते है। सभी प्रवेशित विद्यार्थियों इग्नू के द्वारा निःशुल्क पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवायी जायेगी। फार्म ऑनलाईन भरने हेतु महाविद्यालय में आ कर सम्पर्क कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments