Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा के समाजसेवी कुलरिया की रक्षामंत्री से मुलाकात: राजनाथ सिंह को दी...

नोखा के समाजसेवी कुलरिया की रक्षामंत्री से मुलाकात: राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, रक्षामंत्री ने जताया आभार

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा के समाजसेवी व उद्यमी पूनम कुलरिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। मुलाकात में पूनम ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात के दौरान आत्मनिर्भर भारत के तहत बीएनपी ग्रुप द्वारा किए जा रहे कार्यों से भी उनको अवगत कराया। इससे पहले कुलरिया ने रक्षामंत्री का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

बता दें पूनम कुलरिया नोखा के संत दूलाराम कुलरिया के सुपुत्र हैं। गौसेवी संत श्री दुलाराम जी कुलरिया के बेटे भंवर, नरसी, पूनम कुलरिया की दान, सेवा व पुण्य कार्यों में विशिष्ट पहचान है। हाल ही में बालिका शिक्षा के लिए तीनों ने 21 लाख रुपए की राशि संस्थान के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी सहित पूरी टीम को भेंट किए गए।

गौरतलब है कि शिक्षा, स्वास्थ्य व गौसेवा के क्षेत्र में कुलरिया परिवार का नाम अग्रणी रहता है । संतजी दुलाराम कुलरिया ने अपना जीवन गौसेवा हेतु समर्पित कर दिया था तथा अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते तीनों पुत्र निरन्तर सेवा कार्यों से जुड़े रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments