Monday, May 25, 2026
HomeNokhaविश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की हुई बैठक: कार्यकर्ताओं को एकजुट...

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की हुई बैठक: कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर कार्य करने के लिए किया प्रेरित, राठी को बनाया नगर मंत्री

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में रविवार को सेवा भारती भवन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। मुख्य बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह संगठन मंत्री ईश्वर लाल ने सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल के बारे में विस्तार से बताया एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। ईश्वरलाल ने कहा कि संगठित हिंदू समाज ही विहिप का उद्देश्य है, जातियों में विभक्त रहने के कारण ही समय-समय पर विदेशी आक्रांताओं ने हमारे पर हमला किया। बैठक के बाद विश्व हिंदू परिषद के बीकानेर ग्रामीण जिला सह मंत्री जयकरणदान चारण ने संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न कार्यकर्ताओं को नगर व प्रखंड दायित्वों की घोषणा की। जिसमें प्रखंड स्तर विहिप उपाध्यक्ष मदन लाल पंचारिया को बनाया गया।

कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य

बजरंग दल जिला संयोजक मुरलीधर छिंपा ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक राम शर्मा, बजरंग दल प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख विकास सिंवर को बनाया गया है। वहीं नगर स्तर पर विहिप नगर मंत्री नारायण राठी, विहिप नगर उपाध्यक्ष राजकुमार करनाणी, बजरंगदल नगर सह संयोजक ओम विष्णु व रामरतन पंचारिया, नगर गौ रक्षा प्रमुख तुलसीराम उपाध्याय, नगर विद्यार्थी प्रमुख देवेंद्र सिंह रोडा बनाया गया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान बैठक में महावीर सिंह राजपुरोहित, एसके शर्मा, राजेश शर्मा, दशरथ सिंह, गौतम सेन, भवानीशंकर ओझा, मुकेश भादू, रामदयाल लखारा, श्रवम सिंह, भवानी सिंह, दिलीप सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments