Monday, May 25, 2026
HomeCrimeतीन गाड़ियों से डीजल व एक दुकान से 20 हजार का सामान...

तीन गाड़ियों से डीजल व एक दुकान से 20 हजार का सामान किया चोरी

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा में दो अलग अलग चोरी की वारदात सामने आई है। पहली वारदात नोखा के वार्ड नंबर 26 निवासी संजय खान के साथ हुई। संजय खान ने बताया कि उसके व उसके भाई अब्दूल अली की परचून और टायर पींचर की अलमारी रायसर रोड़ वाटर वर्क्स के आगे रखी है। 11 जुलाई को सुबह हमने अपनी अलमारी खोली तो अलमारी के पीछे लगी छोटी बारी खुली हुई थी। बारी की कुंटी टूटी हुई थी। कोई अज्ञात व्यक्ति बारी में से अलमारी में घुसकर करीब 20 हजार रुपए का परचून का सामान व टायर पींचर का सामान चोरी करके ले गया। वहीं दूसरी वारदात नोखा के वार्ड नंबर 35 निवासी विजेन्द्र बिश्नोई के साथ हुई। विजेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि 9 जुलाई की शाम को उसने गाड़ी 12 चक्का ट्रक को इंडियन ऑयल बेताला पेट्रोल पम्प पर गाड़ी को छोड़ा था। सोमवार को पम्प मालिक ने उसके गाड़ी मालिक को फोन किया कि आपकी गाड़ी से रात्रि के समय डीजल चोरी हो गया। वहीं मौके पर खड़ी दो अन्य गाड़ियों का भी डीजल चोरी करे ले गया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments