Monday, May 25, 2026
HomeNokhaवाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज

वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर के आदेशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा राज्य में घटित सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 चरकड़ा चौकी के पास वाहन चालकों का निःशुल्क नैत्र जांच शिविर का आयोजन रखा गया है।जिला परिवहन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शिविर में वाहन चालकों के नैत्रों की मशीनों द्वारा निःशुल्क जांच की जाएगी एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जाएगी। इस हेतु डॉक्टर टीम एवं उपकरण उरमूल ज्योती संस्थान नोखा द्वारा उपलब्ध करवाये जाऐंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments