Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeशराब के पैसे नही देने पर की मारपीट, केस दर्ज

शराब के पैसे नही देने पर की मारपीट, केस दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुवे वार्ड 22 के निवासी नरेन्द्र बिश्नोई ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। नरेन्द्र बिश्नोई ने मुकदमा दर्ज करवाया कि आज से करीबन 3 माह पूर्व राकेश बिश्‍नोई निवासी माडिया उससे 40,000 रुपये उधार ले गया था व कहा कि 15-20 दिन बाद दे दूगां, बार-2 मांगने पर रुपये नहीं दिये उसे फोन पर अभद्र बोलता रहता है। 10 जुलाई को वो शिफ्ट कार लिए सुजानगढ रोङ पर लाइब्रेरी के आगे खड़े थे तो नवली गेट की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आई व उसके गाङी के आगे लगा दी व गाङी में से राकेश बिश्‍नोई निवासी माडिया, सुमित डेलू निवासी काकड़ा उतरे जिनके हाथ में देशी कटटा व तलवार थी। आते ही कहा कि आज मोसम अच्‍छा है, बरसात हो रही है शराब पिनी है, पार्टी करनी है, एक हजार रुपये दे। उसने रुपये देने से मना कर दिया तो तलवार से गाङी उसकी कार का पिछे के शिशे पर मारी, शीशा टूट गया व कहा रुपये नहीं देगा तो पिस्‍तोल चला दूगां व थाप मुक्‍कों से दोनों मारने लग गये, फिर वो लोग गाड़ी लेकर माडिया की तरफ भाग गये। राकेश, सुमित बदमाश प्रवृति के लङके है में सरकारी कर्मचारी हूं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments