Monday, May 25, 2026
HomeCrimeजान से मारने की नियत से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज

जान से मारने की नियत से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। दीवार में दरवाजा निकालने का औळभा देने पर जान से मारने की नियत से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया।  सुरपूरा के गौत्तम ब्राह्मण ने मुकदमा दर्ज करवाया कि बुधवार को वो अपने घर पर अकेला था। इस दौरान मौका देखकर गांव के ही प्रभुराम, हेतराम, सुशील, नंदलाल, प्रहलादराम, राजूराम, मालीराम जाति ब्राह्मण हथियारों से लैस होकर मेरे घर में आए व आते ही उसे जान से मारने की नीयत से सभी ने हमला बोल दिया व उसके सिर में कुल्हाड़ी की मारी फिर सभी ने एक राय होकर मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया मैने रोला किया तो उसके भाई महेन्द्र व घनश्याम दौड़कर आए। जिन्होने बड़ी मुश्किल से बीच बचाव करके उसे छुड़ाया। जाते वक्त सभी ने ऐलानिया धमकी देते हुए कि मुकदमा वारवाने थाने की तरफ गए तो जान से मार डालेगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments