Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeमां को नींद की दवाई देकर नाबालिग के साथ किया: अश्लील वीडियो...

मां को नींद की दवाई देकर नाबालिग के साथ किया: अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया मामला

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में नाबालिग को डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला नोखा थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी के स्कूल आने-जाने के दौरान दो युवक उसका पीछा करते थे। इस दौरान दोनों ने बहला फुसलाकर उसे मोबाइल फोन दे दिया और इसके बाद वे उसे फोन पर धमकाने लगे। जनवरी में उसकी बेटी घर के बाहर खड़ी थी, तो श्याम राव और कैलाश आए और उसे कुछ टेबलेट देते हुए कहा कि रात को यह टेबलेट दूध में मिलाकर अपनी मां को दे देना। ऐसा नहीं किया तो उसे जान से मार देंगे। इस पर लड़की ने डर के मारे वह टेबलेट दूध में मिलाकर अपनी मां को दे दी।

बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाया
इसके बाद श्याम राव उसके घर आ गया और लड़की के साथ बलात्कार कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने जाते समय धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मार देंगे। इसके पांच दिन बाद फिर से यही घटना वापस दोहराई गई और आरोपी श्याम राव और कैलाश ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में दोनों आरोपियों ने कई बार उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया।

9 जुलाई को लड़की को दी धमकी
इस दौरान जब 9 जुलाई को उसकी पुत्री स्कूल से घर वापस आ रही थी तो फिर दोनों आरोपियों ने उसे धमकाया। जिसकी वजह से उसकी बेटी डरी सहमी रहने लग गई। जब मां ने उससे पूछा तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने नोखा थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की जांच सीओ भवानी सिंह इन्दा कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments