नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। आयकर अधिकारी कार्यालय नोखा में बैठक का आयोजन किया गया। आयकर अधिकारी मनीराम भूपेश ने आयकर के नये नियमों व आईटीआर की जानकारी दी। इस अवसर पर आयकर निरीक्षक सुनील चौहान, एमटीएस मुकेश, एडवोकेट गोपाल लुणावत नोखा सलाहकार संघ के अध्यक्ष उत्तम लूणावत ने भी विचार रखें। कार्यक्रम में कार्यालय स्टाफ अमरजीत सिंह, विकास, जितेंद्र, सीए सूर्यप्रकाश मोदी, सीए पंकज चांडक, ललित गोलछा, कैलाश डेलू, मधुसूदन व्यास, राघव तापड़िया, एड दीनदयाल छीम्पा, लालचंद छीम्पा, ललित सेन आदि उपस्थित रहे।


