Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalअणखीसर में 14 व 15 को भरेगा श्याम बाबा का मेला, मेले...

अणखीसर में 14 व 15 को भरेगा श्याम बाबा का मेला, मेले की तैयारियां शुरू

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। अणखीसर में स्थित श्री श्याम धाम में प्रतिवर्ष भरने वाला मेला इस बार आगामी 14 व 15 मार्च को भरेगा। श्री श्याम चेरिटैबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीराम पारीक ने बताया कि मंदिर परिसर में गत 11 फरवरी से अखंड कीर्तन का क्रम जारी है। कीर्तन में शामिल होने के लिए प्रतिदिन ग्रामीण पहुंचकर कीर्तन का लाभ उठा रहे हैं। कीर्तन में बिहार व यूपी से भी कीर्तन प्रेमी पहुंचे हैं। पारीक के अनुसार मेले के अवसर पर श्याम बाबा के शीश का विशेष श्रृंगार किया जाएगा व मंदिर की आकर्षक रोशनी से सजावट की जाएगी। इस मौके पर अखंड ज्योत, पुष्प-इत्र वर्षा कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रतिवर्ष भरने वाले इस मेले में नोखा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भरी तादाद में पदयात्री अणखीसर पहुंच कर बाबा श्याम के धोक लगाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments