Monday, May 25, 2026
HomeNokhaशहीद जगदीश प्रसाद बिश्नोई खेलगांव प्रतियोगिता:- बॉलीवॉल की विजेता बनी बरसिंहसर

शहीद जगदीश प्रसाद बिश्नोई खेलगांव प्रतियोगिता:- बॉलीवॉल की विजेता बनी बरसिंहसर

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। अमर शहीद जगदीश प्रसाद बिश्नोई हितार्थ संस्था नोखा के तत्वावधान में शहीद जगदीश बिश्नोई खेलगांव प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में बॉलीवॉल के मुकाबले खेले गए। जिसमें फाईनल मुकाबला कुदसू व अर्जून एकेडमी बरसिंगसर के बीच खेला गया। जिसमें बरसिंगसर की टीम विजेता रही। बेस्ट एटेकर का खिताब वशु गोदारा बरसिंगसर रही। बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब विनिता कुदसू रही। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नोखा नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को एक प्लेटफार्म मिलता है। जो उनके खेलों में आगे बढाने में पहली सीढी साबित होती है। और यही बच्चियां एक दिन आगे बढकर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। खेल से सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सुनील गिला, अशोक लूणिया, हरीश भादू रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सुभाष बिश्नोई, रामनिवास, रिछपाल आदि कार्यकर्ता लगे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments