Monday, May 25, 2026
HomeCrimeसंदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत, नोखा पुलिस जुटी है मामले...

संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत, नोखा पुलिस जुटी है मामले की जांच में

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।नोखा में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि अभी के तय नहीं हुआ है कि मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है या किसी ने हत्या की है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे शराब से मौत मान रही है।
सूचना मिलने पर नोखा सीओ भवानीसिंह व थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लिया। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि नोखा के बस स्टैंड के पास एक शव पड़े होने की सूचना सुबह पुलिस को मिली। मौके पर जाके देखा तो एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पड़ा था। जिसकी पहचान भाटों के बास निवासी पपुराम भाट के रूप में की। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत अधिक शराब के सेवन करना प्रतीत होता। शव पर कोई चोट के निशान नही दिख रहे है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। मौके पर मृतक के परिजन आ गए। शव बागड़ी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

मौके पर मिले घसीटने के निशान:- बस स्टैंड के पास मिले शव के पास शव को घसीटने के निशान भी मिले है। हालांकि शरीर पर कोई चोट के निशान नही है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे शराबी युवक के बीच सड़क में गिरने की वजह से उसे घसीट कर दूसरी जगह पर ले जाया गया है और उसे पानी पिलाया गया है या उस पर डाला गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर मौत के कारणों का पता लगा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मौके पर एकत्रित हुई भीड़:- शनिवार सुबह बस स्टैंड पर शव मिलने की सूचना पर भीड़ एकत्रित हो गई। जो मौत के कारणों का पूछती नजर आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments