Monday, May 25, 2026
HomeNokhaलालसोट में महिला डॉक्टर की खुदकुशी मामला: नोखा में डॉक्टरों की हड़ताल,...

लालसोट में महिला डॉक्टर की खुदकुशी मामला: नोखा में डॉक्टरों की हड़ताल, सुबह से ही हैं सभी राजकीय अस्पताल के सभी चैंबर्स खाली, परेशान होते रहे मरीज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। दौसा के लालसोट में महिला डॉक्टर के सुसाइड के बाद नोखा में सभी डॉक्टर्स विरोध जता रहे हैं। नोखा की राजकीय हॉस्पिटल के डॉक्टर ने भी कार्य बहिष्कार कर विरोध किया। वहीं सुबह से ही डॉक्टरों के चैंबर खाली रहे।

ओपीडी के बाहर भी मरीज डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए, हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखा गया। घटना के विरोध में आज नोखा में सरकारी और निजी डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी डॉक्टर ने उन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

परेशान होते रहे मरीज: नोखा उपखण्ड के दूर-दूर से कई मरीज सुबह ही पहुंच चुके थे, लेकिन यहां आकर उन्हें डॉक्टर्स के हड़ताल के बारे में पता चला। मरीज बार-बार सभी डॉक्टर को इलाज करने के लिए मनाते रह, लेकिन डॉक्टर के आगे चक्कर लगाते रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments