Monday, May 25, 2026
HomeCrimeस्कूल के लिए निकली नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, केस...

स्कूल के लिए निकली नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।।  स्कूल जाने के लिए निकली नाबालिग पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए लड़की की माँ ने नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया है। लड़की की माँ ने मुकदमा दर्ज करवाया कि नाबालिग पुत्री उम्र 12 वर्ष 28 मार्च 2022 को सुबह सरकारी स्कूल जाने के लिए खेत से निकली, ज्योंही वह गांव में स्थित नाडी के पास पहुंची तो पीछे से कैलाश मेघवाल अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर वहां पहुंचा और मेरी नाबालिग पुत्री को गांव में स्थित स्कूल में छोड़ने की बात कहकर अपनी मोटरसाईकिल पर बिठा लिया और गांव में एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में पुत्री को नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह अचेत हो गई तथा पूरे दिन व रात भर कहां किस के साथ रही उसका उसे ज्ञान नहीं रहा। फिर हमने पुत्री को इधर उधार ढूंढा तो उसका कहीं पर पता नहीं चला। अगले दिन सुबह गांव मे एक दुकान के सामने चौकी पर गुमसुम अवस्था में बैठी थी, हम पुत्री को अपनी ढाणी ले गए तो पुत्री गुमसुम थी कुछ भी नहीं बता रही थी। आज सुबह पुत्री को पूर्ण होश आया तब उक्त सारी बात मुझे व मेरी देवरानी को आपबीती बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments