नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। एक पलदारी करने वाले मजदूर की हाथ गाड़े पर ही मौत हो गई। जेतनगर निवासी श्रीराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि मेरा बड़ा भाई मांगीलाल(50) नोखा में पलदारी की काम करता था, वह हाथगाड़ा चलाता था। 29 मार्च को शाम के वक्त पलदारी करके घर पे नहीं आया, हमने आसपास तलाश की। 30 मार्च को सुबह हमें फोन आया कि आपके भाई मांगीलाल की मृत्यु हो गई और नगरपालिका के पास हाथ गाड़े पर मृत अवस्था में पड़ा है। जिस पर हम मौके पर पहुंचे। मेरे भाई की अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हुई। पुलिस ने मर्ग दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।


