Monday, May 25, 2026
HomeCrimeनोखा पुलिस की त्वरित कार्यवाही; नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी...

नोखा पुलिस की त्वरित कार्यवाही; नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। नोखा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगीड़ ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण की जांच करके आरोपी कैलाश मेघवाल को सलूण्डिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तार करने में नोखा पुलिस टीम में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगीड़, एएसआई भोलाराम, एएसआई श्रवणकुमार, हैड कानि बलवानसिंह, कानि कैलाश, महिला कानि संजू,  हैड कानि दिलीप सिंह साईबर सैल बीकानेर शामिल रहे।

ये है मामला:- नाबालिग पुत्री की मां ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि 28 मार्च 2022 को खेत से सरकारी स्कूल जाने के लिए खेत से गांव जाने के लिए निकली व नाडी के पास पहुंची तो पीछे से हमारा खेत पडौसी कैलाश मेघवाल अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर वहां पहुंचा और मेरी नाबालिग पुत्री को गांव में स्थित स्कूल में छोड़ने की बात कहकर अपनी मोटरसाईकिल पर बिठा लिया और गांव में निर्माणाधीन में ले गया और दुष्कर्म तथा बाद में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई तथा पूरे दिन व रात भर कहां किस के साथ रही उसका उसे ज्ञान नहीं रहा। फिर हमने मेरी पुत्री को इधर उधर ढूंढा तो उसका कहीं पर पता नहीं चला। अगले दिन सुबह मेरी पुत्री गांव मे दुकान के सामने चौकी पर गुमसुम अवस्था में बैठी थी जिसकी सुचना गांव के व्यक्ति ने हमें फोन कर दी तब आकर मेरी पुत्री को अपनी ढाणी ले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments