Monday, May 25, 2026
HomeNokhaनोखा में भगवान महावीर जन्मकल्याणक अवसर पर निकली प्रभात फेरी

नोखा में भगवान महावीर जन्मकल्याणक अवसर पर निकली प्रभात फेरी

नोखा टाइम्स न्यूज़, नोखा।। नोखा में गुरुवार भगवान श्री महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर श्री जैन मन्दिर ओसवाल श्री संघ पंचायत नोखा द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें समग्र जैन समाज के व्यक्ति शामिल हुए। कतारबद्ध बालक, बालिकाएं, युवक, युवतियां, स्त्री, पुरुष भगवान महावीर के गुणगान करते हुए सम्पूर्ण नगर के मुख्य मार्गो से जुलुस के रूप में चल रहे थे जो अपने आप में अनुपम दृश्य था।
श्री जैन मन्दिर ओसवाल श्री संघ पंचायत नोखा के अध्यक्ष नथमल संखलेचा ने बताया की प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की उपस्थिति रही एवं जैन समाज नोखा के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। समाज के युवक व्यवस्थों को सम्हाले हुए थे। प्रभात फेरी जैन चौक से रवाना होकर अलग अलग चौक से होते हुए जैन चौक में समापन किया गया। बच्चों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। अध्यक्ष नथमल संखलेचा ने सफलतम आयोजन के लिए सम्पूर्ण समाज का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments