Monday, May 25, 2026
HomeDevotionalहनुमान जन्मोत्सव:- हनुमान धोक धोरा पर जागरण व आशीर्वाद बालाजी धाम पर...

हनुमान जन्मोत्सव:- हनुमान धोक धोरा पर जागरण व आशीर्वाद बालाजी धाम पर होगें कई कार्यक्रम

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री हनुमान धोक धोरा सुंदरकांड मित्र मंडली द्वारा शनिवार को शाम 9:15 बजे से भव्य जागरण का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति के शिवप्रकाश चांडक व नारायणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जागरण में कलाकार दिनेश हिंदुस्तानी, रामकिशोर दाधीच, मेडता, चांदनी लाहोटी सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगें। आयोजन समिति के ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि हनुमान धोक धोरे पर सुंदरकांड के सामूहिक पाठ का आयोजन प्रातः 8 बजे से रखा गया है एवं अखंड ज्योत एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सायं 8 बजे से रखा गया है।

नोखा में नागौर रोड़ स्थित श्री आशीर्वाद बालाजी धाम पर चैत्र पूर्णिमा महोत्सव हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाया जाएगा। शनिवार को प्रात: साढे पांच बजे आरती व 8 बजे सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया व साढे दस बजे महाजोत व सायंकालीन सात बजे आरती व साढे आठ बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments