Thursday, July 9, 2026
HomeNokhaआईएएस अधिकारी राजपुरोहित का हियांदेसर में हुआ स्वागत अभिनंदन

आईएएस अधिकारी राजपुरोहित का हियांदेसर में हुआ स्वागत अभिनंदन

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। हियांदेसर गांव में शुक्रवार को गुजरात के आईएएस अधिकारी गंगासिंह राजपुरोहित का राजपुरोहित नवयुवक मंडल हियादेसर के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गंगासिंह राजपुरोहित वर्तमान में छोटाउदयपुर गुजरात में जिला विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएएस अधिकारी गंगासिंह ने युवाओं से कहा की सतत अध्ययन एवं अभ्यास से आप अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर लोगे, क्योंकि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। अगर आप लक्ष्य तय करके चलोगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। देवी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्वागत समारोह में पाबुदानसिंह साफा पहनाकर तथा भंवर सिंह श्रीफल भेट कर स्वागत किया। पूर्व सरपंच मोडाराम धतरवाल, नेमसिंह, बुधसिंह, रानूसिंह, बाबूसिंह, गंगा सिंह, गणपतसिंह, नत्थूसिंह, हरिसिंह,अरविंदसिंह, सवाई सिंह आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन भरत सिंह राजपुरोहित ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments