Monday, May 25, 2026
HomeNokhaगर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति प्रदेश कार्यकारिणी ने नोखा शाखा का अध्यक्ष किया मनोनीत

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति प्रदेश कार्यकारिणी ने नोखा शाखा का अध्यक्ष किया मनोनीत

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति प्रदेश कार्यकारिणी ने पवन चांडक को नोखा शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया व उन्हें अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में नव मनोनीत अध्यक्ष पवन चांडक द्वारा कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें पूर्व प्रदेश मंत्री इंद्रचंद्र मोदी व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश प्रसाद खत्री और निर्वतमान अध्यक्ष बाबूलाल चांडक को संरक्षक बनाया गया। अध्यक्ष पवन चांडक ने बताया कि महावीर प्रसाद खत्री और अनिल कुमार जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कन्हैयालाल साध और ललित पालीवाल को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र गहलोत को मंत्री, सूरजमल उपाध्याय व राज कुमार पारीक को सहमंत्री और वेद प्रकाश मोदी व लक्ष्मण पंचारिया और मनोज छिंपा को प्रचार प्रसार मंत्री बनाया गया है। मैना देवी जोशी को महिला प्रभारी, कंचन सेवग, प्रिया राठी, राधामणी चितलंगी, बसंतीदेवी शर्मा को महिला सहप्रभारी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments