Monday, May 25, 2026
HomeCrimeनाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा। नाबालिग के साथ बलात्कार करने के प्रयास का मामला शुक्रवार को थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि वह ईंट भट्टा पर परिवार के साथ रहकर ईट थपाई का काम करती है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी नाबालिग बेटी बाहर गई थी। वहां सींव के पास पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी प्रकाश पुत्र गोरखाराम मेघवाल ने उसकी बेटी के मुंह पर हाथ रखकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर बलात्कार करने का प्रयास किया। उसकी बेटी ने शोर मचाना शुरू किया तो वह और उसका पति दौड़कर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments