Thursday, July 9, 2026
HomeCrimeट्रेलर छीनने का आरोपी गिरफ्तार, वाहन मुकाम से किया बरामद

ट्रेलर छीनने का आरोपी गिरफ्तार, वाहन मुकाम से किया बरामद

नोखा टाइम्स न्यूज, नोखा।। जबरदस्ती ट्रक टेलर छीनने का आरोपी प्रेमसुख को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक टेलर बरामद किया है। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 24 अप्रेल 2021 जयसिंहदेसर मगरा निवासी भगवानाराम लोहार ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि मैं मेरी गाड़ी ट्रेलर 10 अप्रेल 2021 को नोखा स्थित नागौर रोड़ पर वायरिंग ठीक कराने के लिये रुका था। जिसे बंधाला निवासी प्रेमसुख व मनोज कुमार ने मेरे को जबरदस्ती गाडी से नीचे उतार कर गाडी छिनकर ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शौभाग्यसिंह को सौंपा। गुरुवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा भरसक प्रयासों से आरोपी प्रेमसुख को गिरफ्तार किया व छीने हुए ट्रक टेलर को मुकाम से बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 25 लाख रूपये है। कार्यवाही में नोखा पुलिस के एएसआई सोभाग्यसिंह, कानि बजरंग, कानि पवनसिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments